Welcome to

Devotional Network

जानिए तुलसी के पौधे के पास किन चीजों को रखना माना जाता है शुभ – Know which things are considered auspicious to keep near the tulsi plant

हिंदू धर्म में घर-घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता है और उसकी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी को माता का दर्जा दिया गया है। तुलसी से जुड़े उपाय करने से घर में बरकत होती है और परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होता है। इसके साथ ही माना जाता है कि तुलसी से जुड़े उपाय करन से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने के साथ-साथ परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें तुलसी के पौधे के पास रखने से उसका प्रभाव बढ़ जाता है और घर में सुख समृद्धि बढ़ने लगती है।

* तुलसी के पास रखें शालिग्राम: 

मान्यता है कि भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम को तुलसी के पौधे के पास रखना चाहिए। तुलसी के इस उपाय से जीवन में कभी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। शालिग्राम को तुलसी की जड़ के पास रखें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें।

* तुलसी पर लाल चुनरी: 

 

तुलसी के पौधे को लाल चुनरी से ढकना बहुत शुभ माना गया है। तुलसी के इस उपाय से घर में हमेशा सुख और शांति बनी रहती है। इससे घर के सभी सदस्यों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सफलता मिलती है।

* शमी का पौधा: 

मान्यता है कि तुलसी के पौधे के पास शमी का पौधा रखना चाहिए। माना जाता है कि तुलसी के इस उपाय से शनि दोष का प्रभाव कम होने लगता है, इससे शनिदेव कृपा करने लगते हैं। इस उपाय को अपनाने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

* मनी प्लांट: 

तुलसी के पौधे के पास मनी प्लांट का पौधा रखना भी शुभ माना जाता है। तुलसी के पास मनी प्लांट रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में पैसों की तंगी नहीं होती है, ऐसा माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

जानिए तुलसी के पौधे के पास किन चीजों को रखना माना जाता है शुभ –

Know which things are considered auspicious to keep near the tulsi plant

Leave a Reply

Devotional Network: Daily spiritual resources for all. Our devotionals, quotes, and articles foster growth. We offer group study and community to strengthen your bond with God. Come join us, for believers and seekers alike.

Contact Us

Follow Us: