Welcome to

Devotional Network

जानिए रामनवमी पर भगवान श्री राम को कौन सी खास चीजों का भोग लगाएं। Know which special things should be offered to lord shri ram on ram navami

हर साल चैत्र शुक्ल नवमी को देश भर में धूमधाम से भगवान राम की जयंती राम नवमी मनाई जाती है। इस वर्ष 17 अप्रैल बुधवार को राम नवमी है। इस दिन घर-घर में विधि विधान से भगवान राम की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाने से प्रभु अत्यंत प्रसन्न होते हैं। 

# इन चीजों से लगाएं भगवान राम को भोग: 

* पंचामृत: 

पंचामृत भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। मान्यता हैं भगवान विष्णु के रूप श्रीराम की पूजा बगैर पंचामृत के भोग लगाए पूर्ण नहीं होती है। राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम को पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं।

* खीर: 

भगवान श्रीराम के भोग में खीर अवश्य होना चाहिए। मान्यता है कि राजा दशरथ ने राम समेत अन्य पुत्रों के जन्म के बाद खुशी में खीर बनवाई थी। इसलिए राम नवमी को भगवान राम को खीर से भोग लगाना चाहिए।

* बेर और कंदमूल: 

श्रीराम की पौराणिक कथा में वर्णन हैं कि वनवास के दौरान भगवान ने कंदमूल का सेवन करते थे और उनकी भक्त शबरी ने उन्हें बेर खिलाए थे। भगवान राम को ये सभी चीजे अत्यंत प्रिय हैं। भगवान श्रीराम को बेर और कंदमूल से भोग लगाने से घर में समृद्धि आती है।

* केसर भात: 

राम नवमी को भगवान राम को केसर भात बनाकर भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि भगवान केसर भात के भोग से प्रसन्न होते हैं।

* इस मंत्र का करें जाप: 

त्वदीयं वस्तु गोविंद तुभ्यमच समर्पये।
गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

जानिए रामनवमी पर भगवान श्री राम को कौन सी खास चीजों का भोग लगाएं।

Know which special things should be offered to lord shri ram on ram navami

Leave a Reply

Devotional Network: Daily spiritual resources for all. Our devotionals, quotes, and articles foster growth. We offer group study and community to strengthen your bond with God. Come join us, for believers and seekers alike.

Contact Us

Follow Us: