Welcome to

Devotional Network

जानिए फाल्गुन माह में लड्‌डू गोपाल को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। Know what things should be offered to laddu gopal in the month of phalgun

बहुत से श्रीकृष्ण भक्त घरों में लड्‌डू गोपाल की पूजा और सेवा करते हैं। लड्‌डू गोपाल बाल कृष्ण का रूप हैं और उनकी सेवा बच्चों की तरह की जाती है। इसमें उनके भोग का खास ख्याल रखा जाता है। लड्‌डू गोपाल को भोजन में बनने वाले सात्विक चीजों का भोग लगाया जा सकता है। हालांकि, हर माह के अनुसार कुछ खास चीजें होती हैं, जो लड्‌डू गोपाल विशेष प्रिय हैं। फाल्गुन माह आ गया है, इस माह विशेष चीजों का भोग लगाएं। 

* बेर: 

फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार आते हैं। इस माह में लड्‌डू गोपाल को तीन चीजों का अवश्य भोग लगाना चाहिए। इनमें पहली चीज है बेर। इस मौसम में आने वाला फल बेर भगवान शिव को विशेष प्रिय होता है। बच्चों को यह फल पसंद होता है इसलिए लड्‌डू गोपाल को बेर का भोग लगाना चाहिए।

* मीठी दही: 

फाल्गुन माह में दही का भाग लगाना उत्तम माना गया है। आप दही से बने किसी व्यंजन से लड्‌डू गोपाल को भोग लगा सकते हैं। दही में चीपी मिलाकर मीठी दही से भी लड्‌डू गोपाल प्रसन्न हो जाते हैं।

* गुजिया: 

होली में बनने वाले पकवानों में गुजिया बेहद खास होती है। लड्‌डू गोपाल को भी गुजिया अत्यंत प्रिय हैं। फाल्गुन माह में लड्‌डू गोपाल को गुजिया का भोग लगाना न भूलें। इस पूरे माह भी उन्हें गुजिया को भाग लगाया जा सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

जानिए फाल्गुन माह में लड्‌डू गोपाल को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Know what things should be offered to laddu gopal in the month of phalgun

Leave a Reply

Devotional Network: Daily spiritual resources for all. Our devotionals, quotes, and articles foster growth. We offer group study and community to strengthen your bond with God. Come join us, for believers and seekers alike.

Contact Us

Follow Us: