Welcome to

Devotional Network

जानिए तीन ऐसे देवी-देवताओं के बारे में, जिन्हें पान के पत्ते चढ़ाने से खुल जाती है किस्मत – Know about three such gods and goddesses, to whom luck improves by offering betel leaves

हिंदू धर्म में पान के पत्तों का काफी महत्व है। पूजा-पाठ में इसे चढ़ाना शुभ माना जाता है। पान के पत्तों को शुभता और लाभ का प्रतीक माना गया है। पूजा के दौरान पान के पत्तों में सुपाड़ी और अक्षत रखकर देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि पूजा से जुड़े अनुष्ठानों में पान के पत्ते चढ़ाना देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के समान है। पान के पत्तों में देवी-देवताओं का निवास भी माना गया है। ऐसे में तीन ऐसे देवी-देवता हैं, जिन्हें पान के पत्ते चढ़ाने या भोग लगाने से सोई किस्मत भी जाग सकती है। 

* पान तीन देवताओं का प्रतीक: 

ज्योतिष के अनुसार, पान तीन देवताओं का प्रतीक है। इसका सिरा भगवान शिव का प्रतीक माना गया है। बीच का भाग भगवान विष्णु का प्रतीक होता है। वहीं, तना वाले भाग में माता लक्ष्मी का निवास माना गया है। कहा जाता है कि इन तीनों भगवान को पान के पत्ते का भोग लगाना अत्यंत शुभ और लाभदायी है।

* भगवान शिव को चढ़ाएं पान: 

मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को पान के पत्तों के साथ लौंग, सुपारी, इलायची और कपूर रखकर अर्पित करना बेहद शुभ होता है। इससे सौभाग्य बढ़ता है और किस्मत खुल जाती है। भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर जीवन सुखमय बनाते हैं।

* भगवान विष्णु को पान पर भोग: 

मान्यता है कि भगवान विष्णु को भी पान बेहद प्रिय है। उन्हें पान के पत्तों पर तुलसी, फल और कमल फूल रखकर भोग लगाने से वैवाहिक जीवन हमेशा सुखमय बना रहता है और जीवन में प्रगति होती रहती है।

* मां लक्ष्मी को पान का भोग: 

धन की देवी मां लक्ष्मी को भी पान अत्यंत प्रिय है। उन्हें पान के पत्ते पर कमल का फूल, श्रीफल और फल रखकर भोग लगाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

जानिए तीन ऐसे देवी-देवताओं के बारे में, जिन्हें पान के पत्ते चढ़ाने से खुल जाती है किस्मत –

Know about three such gods and goddesses, to whom luck improves by offering betel leaves

Leave a Reply

Devotional Network: Daily spiritual resources for all. Our devotionals, quotes, and articles foster growth. We offer group study and community to strengthen your bond with God. Come join us, for believers and seekers alike.

Contact Us

Follow Us: