Welcome to

Devotional Network

चैत्र नवरात्रि पर रोजाना मां दुर्गा के इन 32 नामों का जाप करें, सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। Chant these 32 names of maa durga daily on chaitra navratri, all problems will go away

सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है, जो इस बार 9 अप्रैल 2024 से शुरू हो रही है और इसका समापन 17 अप्रैल 2024 को होगा। ऐसे में नवरात्रि के नौ दिनों में आप मां दुर्गा की सच्चे मन से आराधना करते हैं तो आपके दुख, कष्ट, भय और पीड़ा दूर होंगे। आप नवरात्रि में मां के 32 नामों का उच्चारण हर दिन करें। ऐसा करने से साधक के सभी संकट दूर होते हैं और मां दुर्गा की असीम कृपा बनी रहती है।

मां दुर्गा के 32 नाम के पीछे की कहानी

एक बार ब्रह्माजी और अन्य देवताओं ने सच्चे मन और पुष्प आदि से माहेश्वरी दुर्गा की पूजन की, इससे खुश होकर दुर्गतिनाशिनी दुर्गा मां ने कहा देवताओं मैं आपकी पूजा से बहुत संतुष्ट हूं, आपकी जो भी इच्छा है मांगों, मैं आपको हर वस्तु प्रदान करूंगी। ये सुनकर देव बोले आपने महिषासुर को मारा और इससे संपूर्ण जगत स्वस्थ और निर्भय हो गया है। आपकी कृपा से हमें अपने पद की प्राप्ति हुई है, अब हमारे मन में कुछ भी पाने की अभिलाषा नहीं है। हालांकि, देवताओं ने मां दुर्गा से पूछा कि ऐसा कौन सा उपाय है, जिससे आप शीघ्र प्रसन्न होकर संकट में फंसे व्यक्ति की रक्षा करती हैं? इस पर मां दुर्गा ने कहा देवगण यह रहस्य अत्यंत गोपनीय और दुर्लभ है, मेरे 32 नाम की माला करके सब प्रकार की विपत्तियों का नाश किया जा सकता है। तीनों लोक में इसके समान और कोई स्तुति नहीं है। जो भी सच्चे मन से मेरे 32 नाम का पाठ करता है वो निस्संदेह सभी प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है।

* कौन से हैं मां दुर्गा के 32 नाम:

अब बात आती है कि मां दुर्गा के 32 नाम कौन से हैं, जिनकी माला करके आप अपने भय और दुख को दूर कर सकते हैं, तो यह इस प्रकार है-

– दुर्गा

– दुर्गार्तिशमनी

– दुर्गापद्विनिवारिणी

– दुर्गमच्छेदिनी

– दुर्गसाधिनी

– दुर्गनाशिनी

– दुर्गतोद्धारिणी

– दुर्गनिहन्त्री

– दुर्गमापहा

– दुर्गमज्ञानदा

– दुर्गदैत्यलोकदवानला

– दुर्गमा

– दुर्गमालोका

– दुर्गमात्मस्वरूपिणी

– दुर्गमार्गप्रदा

– दुर्गमविद्या

– दुर्गमाश्रिता

– दुर्गमज्ञानसंस्थाना

– दुर्गमध्यानभासिनी

– दुर्गमोहा

– दुर्गमगा

– दुर्गमार्थस्वरूपिणी

– दुर्गमासुरसंहन्त्री

– दुर्गमायुद्धधारिणी

– दुर्गमांगी

– दुर्गमता

– दुर्गम्या

– दुर्गमेश्वरी

– दुर्गभीमा

– दुर्गभामा

– दुर्गभा

– दुर्गदारिणी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

चैत्र नवरात्रि पर रोजाना मां दुर्गा के इन 32 नामों का जाप करें, सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

Chant these 32 names of maa durga daily on chaitra navratri, all problems will go away

Leave a Reply

Devotional Network: Daily spiritual resources for all. Our devotionals, quotes, and articles foster growth. We offer group study and community to strengthen your bond with God. Come join us, for believers and seekers alike.

Contact Us

Follow Us: